प्राइवेट स्कूलों से कमतर नही है शासकीय विद्यालय: शिक्षा अधिकारी गिल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग वास करता है, अत: विद्यार्थियों को चाहिए कि वे विद्या अध्ययन के साथ साथ वे अपने स्वास्थ्य का याल भी रखें। यह बात जिला शिक्षा अधिकारी पीएस गिल ने मावि आदर्श नगर पुरानी शिवपुरी में आज आयोजित पारितोषक वितरण समारोह को स बोधित करते हुए कही।

उन्होंने विद्यालय के साफ स्वच्छ वातावरण और स्कूली बच्चों के अनुशासन की तारीफ करते हुए कहा कि सीमित संसाधन के बावजूद शाला प्रबंधन ने जो कुछ कर दिखाया वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि यह देखकर लगता है कि शासकीय शालायें भी अब किसी बड़े प्राइवेट स्कूल से कमतर नहीं है। 

जिला शिक्षा अधिकारी श्री गिल ने इस अवसर पर विद्यालय के उन छात्र-छात्राओं को पुरुष्कृत किया जिन्होंने हाल ही आयोजित प्रतिभा पर्व में बेहतर प्रदर्शन किया। खेल गतिविधि, अनुशासन, निबंध लेखन, उत्कृष्ट विद्यार्थी, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से पुरुस्कारों का वितरण किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती संध्या शर्मा ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि परीक्षा प्रभारी प्रदीप भार्गव एवं खेल शिक्षक राजीव श्रीवास्तव ने भी छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई की। प्रधानाध्यापक राजेश शर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी और अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया। डीईओ ने हेड स्टार्ट केन्द्र और कक्षाओं का निरीक्षण किया।

 विद्यालय परिवार की ओर से वरिष्ठ शिक्षक कैलाश नारायण भार्गव, श्रीमती कल्पना सिकरवार, श्रीमती ज्योति भार्गव, श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव, भगवत शर्मा, श्री उपाध्याय, श्री चौकसे एवं प्रदीप शर्मा आदि ने इस कार्यक्रम में अपना सक्रिय योगदान दिया। डाइट से आए छात्र शिक्षकों ने भी आज आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां दीं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!