शिवपुरी। शहर में इन दिनों चल रहे सीवर प्रोजेक्ट के दौरान नागरिक खासे परेशान बने हुए हैं। क्योंकि इन दिनों पूरे शहर में खुदाई का काम बड़ा तीव्रगति से चल रहा हैं। लेकिन इन ठेकेदारों द्वारा खुदाई करने के बाद न तो उन गड्डों को ठीक से भरा जा रहा हैं और न ही सड़क पानी डाला जा रहा है जिससे लोगों धूल का सामना करना पड़ रहा है।
इतना ही नहीं इसके कारण कई नागरिक बीमारियों से ग्रस्ति हो गए हैं साथ ही शिवपुरी शहर में टीव्ही जैसी बीमारियों के मरीजों की सं या में भी इजाफा हो गया हैं। इसका मु य कारण शहर में उड़ रही धूल ही है।
इस क्षेत्र में हो रही हैं खुदाई
शहर में इन दिनों सीवर की खुदाई के कारण क्षेत्रों में की जा रही है। जिसमें विष्णु मंदिर रोड़ पर, दो वत्ती चौराहे पर, राजेश्वरी रोड़, पुलिस अधीक्षक निवास के सामने, सर्किट हाउस रोड़ पर सहित शहर के छोटी से छोटी गलियों में इन दिनों खुदाई का काम चल रहा है।
जिससे शहर में इन धूल के गुबार हर जगह देखे जा सकते हैं। इस धूल के कारण शहर के दुकानदार भी काफी परेशान नजर आ रहे हैं।
छोटी सड़कों ने खुदाई के कारण लिया हाईवे का रूप
शहर में इन दिनों चल रहे खुदाई के कारण शहर कई पॉश कॉलोनी की छोटी मोटी सड़कों पर इन दिनों भारी वाहनों का आवागमन बना हुआ है। जिसके कारण नागरिक कॉलोनी की गलियों में गाडिय़ां फर्राटे भरते हुए देखी जा सकती हैं। जिसके कारण स्थानीय नागरिक काफी परेशान बने हुए हैं। इतना ही नहीं वाहन चालकों हादसों का शिकार तक हो गए हैं।
दो कि.मी. परिक्रमा देकर गंतव्य तक पहुंच रहे हैं नागरिक
सीवर लाईन की खुदाई के कारण शहर के प्रमुख मार्गो से लेकर गली कूचों जिनमें विष्णुमंदिर रोड़, राजेश्वरी रोड़, पुलिस अधीक्षक निवास रोड़, सर्किट हाउस रोड़, लुहारपुरा रोड़, दो वत्ती चौराहा, अस्पताल चौराहा रोड़ सहित अन्य कई मार्गो में खुदार्ई का काम जारी हैं। जिसके कारण इन मार्गो से वाहन तथा पैदल नागरिकों का निकलना मुश्किल हो गया हैं। जिसके नागरिकों दो.कि.मी. की परिक्रमा लगाकर आना पड़ रहा है।
संक्रामक बीमारियों के बढ़े मरीज
शहर भर में खुदी पड़ी सड़कों एवं खुदाई से अस्त व्यस्त सड़कों पर से उड़ती धूल के कारण नागरिक एवं नन्हे मुन्हे बच्चों में संक्रामक रोग बढ़ रहे हैं। जिसके बजह से अस्पताल में सर्दी, जुखाम, सीने में दर्द, दमा के मरीजों की सं या लगातार बढ़ रही है। लेकिन इसके बाबजूद भी ठेकेदार द्वारा उड़ती धूल को उडऩे से रोकने के लिए कोई सार्थक प्रयास नहीं किया जा रहे हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।