शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र में रहने वाले सिकंदरा बैरियर पर कल एक दर्दनाक हादसे में एक बच्ची की मौैत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी टेंकर चालक के खिलाफ धारा 279, 337 सहित 304 ए प्रकरण दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी देशराज जाटव अपने नाती विशाल और नातिन वर्षा जाटव को लेकर अपने घर पैदल जा रहा था और वह सिंकदरा बैरियर के पास हाईवे को पार कर रहा था तभी झांसी की ओर से आ रहा एक टेंकर क्रमांक आरजे 09 जीबी 0548 के चालक ने टेंकर को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सड़क पार कर रहे वर्षा और विशाल में टक्कर मार दी जिससे वर्षा पुत्री छोटेलाल जाटव निवासी अलगी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसका भाई विशाल जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया।
रिश्वत लेने वाले तहसील के बाबू के खिलाफ जांच शुरू
शिवपुरी। विगत दिवस शिवपुरी तहसील में पदस्थ बाबू रूपकिशोर अष्ठाना द्वारा तारीख बढ़ाने के एवज में एक युवक से रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हो जाने के बाद मामला वरिष्ठ अधिकारियों के पास पहुंचा जिसकी जांच शुरू हो गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।