अतिक्रमण प्रभारी मेवालाल की पब्लिक पिटाई

0
शिवपुरी  गोयल मेडिकल के सामने अतिक्रमण विरोधी अभियान के प्रभारी मेवालाल के साथ कुछ व्यापारियों ने झूमाझटकी की। आरोप है कि कतिपय व्यापारियों ने श्री करारे को चांटा मारा। उनके आक्रामक रूख को देखकर प्रभारी सीएमओ गोविन्द भार्गव सहित नगर पालिका के कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। 

बताया जाता है कि अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने जैसे ही यहां ज्ञानी हलवाई की सड़क पर लगी भट्टी को हटाया वैसे ही अपने मकान पर खड़े अमन गोयल आग बबूला हो उठे और उन्होंने फिर सड़क पर आकर अतिक्रमण प्रभारी मेवालाल करारे के साथ हाथापाई शुरू कर दी। उनके उग्र तेवर देखकर उनके भाई उमेश गोयल और पड़ोसी कल्लू ने भी हाथ सेकना शुरू किया। 

यह देखकर नगर पालिका का दल वहां से भाग निकला। बाद में श्री करारे ने अमन गोयल, उमेश गोयल और कल्लू सहित अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। टीआई ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 353, 294 और 323 के तहत मामला कायम किया जाएगा, लेकिन समाचार लिखे जाने तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई थी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!