बस रोक कर बदमाशों ने की चौथ वसूली

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के सांपरारा बस स्टेण्ड से दो बदमाश लवकुश यादव और पंचम सिंह यादव निवासी अमरौदा ने भदौरिया बस में बैठे फरियादी राजू राठौर पुत्र मुन्नालाल को डरा धमका कर उससे बसूली की। आरोपीगण फरियादी राजू से उसका मोबाईल छीन ले गए तथा शराब पीने के लिए उससे पैसों की मांग की। बदमाशों ने फरियादी की पिटाई भी लगाई। पुलिस ने आरोपीगण लवकुश यादव और पंचम सिंह यादव के विरूद्ध भादवि की धारा 327 का मामला कायम किया है। 

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी राजू राठौर भदौरिया बस में बैठकर अपने गांव से बैराड़ आ रहा था। रास्ते में सांपरारा बस स्टेण्ड पर बस रूकने पर आरोपियों ने फरियादी को पकड़ कर उसकी मारपीट की और न केवल मोबाईल बल्कि शराब पीने के लिए उससे पैसे भी छिना ले गए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!