अबेकस मेंटल मैथ कॉम्पटीशन में विप्र गोयल ने पाया गोल्ड मेडल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोटा राजस्थान में 17 जनवरी 2016 को आयोजित सातवीं राष्ट्रीय मेंटल मैथ क पटीशन में शिवपुरी के टें्रडंज अबेकस के विद्यार्थी विप्र गोयल पुत्र अमित गोयल निवासी गौतम बिहार कॉलोनी ने गोल्ड मेडल हांसिल कर शिवपुरी का नाम रोशन किया है। 

स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विप्र गोयल ने सात मिनिट में सभी प्रश्नों के हल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न राज्यों से 750 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में शिवपुरी की अनन्या खण्डेलवाल पुत्री विवेक खण्डेलवाल निवासी गौतम बिहार कॉलोनी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। श्री विप्र गोयल और अनन्या खण्डेलवाल की उपलब्धि पर टें्रडंज अबेकस की शिक्षिका रोशनी गुप्ता ने उन्हें बधाई दी है तथा उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

शिवपुरी के छात्र विप्र गोयल और अनन्या खण्डेलवाल के क्रमश: गोल्ड और सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर उन्हें प्रधान संपादक डॉ. रामकुमार शिवहरे, पत्रकार प्रमोद भार्गव, अशोक कोचेटा, उमेश भारद्वाज, अशोक अग्रवाल, सतेन्द्र उपाध्याय, विजय बिंदास, रिंकू जैन, राजकुमार शर्मा, रोहित मिश्रा, बीरेन्द्र चौधरी, केके चौबे, रामसेवक गुप्ता, हरवीर सिंह रघुवंशी, एनपी शर्मा, अजय खैमरिया, रंजीत गुप्ता, अभिषेक शर्मा बट्टे, गब्बर परिहार, पूर्व पार्षद अजय भार्गव, पार्षद हरिओम नरवरिया, इस्माईल खां, विजय शर्मा, राजेन्द्र पिपलौदा आदि ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!