नए थाना प्रभारी को ज्वाइन करते ही चोरों ने दी सौगात

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। नगर में गुरूवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि में चोरों ने दो स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर नगर में पुलिस की गश्त व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। बैराड नगर की अग्रवाल धर्मशाला के पास रहने वाले डॉ गौरीशंकर गुप्ता कल शांम अपने भतीजे की सगाई समारोह में स िमलित होने पूरे परिवार के साथ पोहरी गये थे। सुबह सगाई समारोह से लौट कर जब घर पहुॅचे तो अन्दर के कमरों के ताले टूटे मिले। 

डॉ गौरीशंकर गुप्ता के सूने घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए अलमारी का ताला टोड कर 25 हजार नगदी और अलमारी में रखे पत्नि के गहने सोने की चैन, झुमकी,बाली चॉदी की दो जोडी पायल एक गैस सिलेण्डर कपडों का भरा एक सूटकेस लगभग डेढ लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। वही चोरों ने नगर में चोरी की दूसरी वारदात कालीमाता मंदिर से माता का चॉदी का मुकुट चोरी कर लिया। मंदिर में चोरी की घटना को लेकर माता के भक्तों में आक्रोश है। उन्होने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकडने की मॉंग की।

एक सप्ताह में इस तरह हुई चोरी
बैराड नगर में एक सप्ताह से भी कम समय में ही पांच स्थानों पर चोरी की वारदात हो चुकी हैं 
1,मदनमोहन स्टेशनरी से नगदी सहित स्टेशनरी का सामान कीमत 4000 रूपये
2,मोहन रावत की परचून की दुकान से नगदी सहित परचून का सामान कीमत 1000 रूपये 
3. माता मंदिर के पास परिहार की दुकान से पुडिया बिंडल नगदी करीब 1000 का सामान
4. डॉ गौरीशंकर गुप्ता के यहां से पत्नि के गहने 25000 नगदी सहित डेढ लाख की चोरी
5. कालीमाता मंदिर से चांदी का मुकुट  
इनका कहना है समाजसेवी माखन सिंह नगर में पिछले एक सप्ताह में चोरी की ये पांचवी घटना है। लगातार बढती चोरी की घटनायों से जहां नगरवासी दहशत में है वहीं पुलिस द्वारा अभी तक एक भी चोरी की घटना का पता नही लगाया जा सका है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!