शिवपुरी। पोहरी वनपरिक्षेत्र में आये दिन अवैध रूप से लकड़ी कटाई और उसके परिवहन का खेल बदस्तूर जारी है जिसका ताजा उदाहरण बीते गुरूवार के रोज सामने आया जब एक ट्रेक्टर बेखौफ अंदाज में जंगल से लकडिय़ां भरकर ले जा रहा था जिसे वनविभाग की टीम ने पकड़ा।
जानकारी के अनुसार पोहरी वनपरिक्षेत्र में वनविभाग की बेशकीमती लकडिय़ों को लकड़ी चोर चुराकर ले जा रहे हैं। हर रोज जंगल से न केवल बैलगाडिय़ों, साइकिलों के माध्यम से लकड़ी लाई जा रही है, बल्कि बेखौफ अंदाज में ट्रेक्टर ट्राली से भी लकडिय़ों का परिवहन किया जा रहा है।
बीते गुरूवार के रोज अहेरा के जंगल से लकड़ी भरकर ला रहे ट्रेक्टर ट्राली का वनविभाग की टीम ने डांगवर्वे के पास पकड़ लिया। ट्रेक्टर ट्राली के चालक बल्ली पुत्र बच्चू रजक के खिलाफ वन अपराध अधिनियम की धारा 33, 41 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।