शिवपुरी। कल रात छत्री रोड पर स्थित शुभम पैलेस होटल में नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारी नरेन्द्र श्रीवास्तव की सुपुत्री और पत्रकार नीरज श्रीवास्तव की चचेरी बहिन का विवाह समारोह आयोजित हो रहा था उसी दौरान मौका ताड़कर चोरों ने दुल्हन सहित उसकी चार सखियों के मोबाइल से भरा बैग उड़ा दिया। इनमें वरिष्ठ पत्रकार विपिन शुक्ला की सुपुत्री के दो मोबाइल भी हैं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जवान और डायल 100 मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन न तो चोरों का और न ही मोबाइल से भरे बैग का पता चला।
नगर में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं इसकी नजीर कल रात शुभम पैलेस होटल में देखने को मिली। भाजपा नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव के भाई नरेन्द्र श्रीवास्तव की सुपुत्री मयूरी के होटल शुभम पैलेस में आयोजित विवाह समारोह में उस समय रंग में भंग पड़ गया जब मोबाइल से भरा बैग गायब हो गया।
बताया जाता है कि विवाह की खुशी में डीजे की धुन पर अपने मोबाइल बैग में रखकर दुल्हन की सहेलियां नृत्य कर रही थीं और उन्होंने बैग वहीं कुर्सी पर रखकर छोड़ दिया था जब डांस समाप्त होने के बाद उन्होंने बैग देखा तो वह गायब मिला। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक मो. युसुफ कुर्रेशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह को देने के बाद फिजीकल चौकी में वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।