कचरे में लगी आग फैली, क्षेत्रवासी घरों से निकल कर आये सड़क पर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बीती रात्रि पुरानी शिवपुरी में स्थित बर्फ फैक्ट्री के पास स्थित नाले में अचानक वहां पड़े कचरे में आग भड़क जाने से आग की लपटें नाले में फैल गई।

 जिससे नाले के आसपास रहने वाले नागरिक दहशत के मारे घरों से बाहर निकल कर सड़क पर आ गए और आग लगने की सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम को दी जहां से फायर बिग्रेड को घटना स्थल की ओर रवाना किया। 

इसके बाद फायर बिग्रेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 9:30 बजे बर्फ फैक्ट्री के पास स्थित नाले में एकाएक सूखे कचड़े में आग भड़क गई और देखते ही देखते आग ने  भीषण रूप धारण कर लिया। 

आग की लपटें इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग डरकर घरों से बाहर निकल आये और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग कम होने का नाम नहीं ले रही थी। इसी बीच किसी ने पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचना दे दी। जहां से तुरंत फायर बिग्रेड को मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया जा सका। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!