अवैध उत्खन्न कर रेत ले जाते चार ट्रेक्टर ट्राली पकड़े

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। लुकवासा चौकी क्षेत्र अंतर्गत देहरदा तिराहे पर विगत दिवस चौकी पुलिस ने अनंतपुर सिंध नदी से अवैध उतखन्न कर रेत का परिवहन कर रहे चार ट्रेक्टर ट्रालियों को पकड़ा है और उनके खिलाफ प्रकरण तैयार कर एसडीएम कोलारस को भेज दिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि चार ट्रेक्टर ट्राली रेत का अवैध परिवहन कर शाम 5:30 बजे देहरदा तिराहे से कोलारस के लिए निकलेंगे। इस सूचना पर लुकवासा पुलिस ने देहरदा तिराहे पर पुलिस बल तैनात कर दिया।

जैसे ट्रेक्टर ट्राली वहां से गुजरे तो उन्हें रोक लिया और ट्रेक्टरों के चालकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह रेत सिंध नदी से भर कर कोलारस ले जा रहे हैं। जब पुलिस ने रॉयल्टी मांगी तो वह रॉयल्टी नहीं दिखा सके। तो पुलिस ने चारों वाहनों को जप्त कर लिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!