शिवपुरी। राज्य शासन द्वारा महिला कर्मचारियों को बच्चों के पालन पोषण के लिए अधिकतम दो वर्ष का चाइल्ड केयर अवकाश दिए जाने के आदेश दिए हैंए लेकिन शिवपुरी डीईओ द्वारा जारी ताजा आदेश ने शिक्षा विभाग में कार्यरत अध्यापक संवर्ग की महिलाओं को इस अवकाश से वंचित कर दिया है इससे महिला अध्यापकों में निराशा है।
डीईओ परमजीतसिंह गिल ने आयुक्त लोक शिक्षण के निर्देशों का हवाला देकर जिले के सभी संकुल प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे महिला अध्यापकों के लिए फिलहाल यह अवकाश स्वीकृत न करें यदि कोई अध्यापक संवर्ग की महिला कर्मचारी उक्त लाभ ले रही हैं तो उनका अवकाश अस्वीकृत कर तत्काल आदेश का पालन कराए।
डीईओ द्वारा जारी पत्र में 20 जनवरी को आयोजित वीडियो कान्फ्रेंस का हवाला दिया गया हैए जिसमें आयुक्त लोक शिक्षण ने निर्देश दिए थे कि अध्यापक संवर्ग में कार्यरत महिला कर्मचारियों को चाइल्ड केयर लीव देने का मामला वित्त विभाग में लंबित है।
निराकरण तक महिला अध्यापकों को इसका लाभ नहीं दिया जाए वहीं इस मामले में डीईओ परमजीतसिंह गिल ने कहा कि आयुक्त के निर्देश पर उक्त आदेश संकुल प्राचार्यों को जारी किए।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।