ज्ञापन देने गए कांग्रेसी, नही आए कलेक्टर, भड़के विधायक रामसिहं दद्दा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी ब्यूरो। नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह पर अपात्रता के बाबजूद बीपीएल राशन कार्ड मामले में एफआईआर दर्ज होने मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधीश को ज्ञापन सौपना चहा लेकिन कलेक्टर शिवपुरी ने एडीएम नीतू माथूर को भेज दिया तो कोलारस विधायक रामसिंह यादव भडक गए। 

नपाध्यक्ष के पक्ष में ज्ञापन सौंपने के लिए कांग्रेसी आज दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए और इसके बाद कांग्रेसियों ने दो पहिया और चार पहिया वाहन से कलेक्ट्रेट को कूच किया। यहां कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी ने ज्ञापन का वाचन कर कांग्रेस की भावनाओं को स्पष्ट किया। 

श्री रघुवंशी ने बताया कि श्री कुशवाह इस मामले में पूरी तरह निर्दोष है। उन पर नगर पालिका के निहित हित रखने वाले कर्मचारियों के षड्यंत्र पर मामला कायम किया गया है। उनका आरोप है कि नगर पालिका में कई लोगों के नाम दो-दो आईडी और राशन कार्ड है तथा जिनके खाद्यान्न का नगर पालिका के राशन विभाग के कर्मचारी कन्ट्रोल संचालक से मिलकर उपयोग कर रहे हैं। ज्ञापन एडीएम नीतू माथुर ने ग्रहण किया। 

कांग्रेस के इस आंदोलन में श्री यादव के अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद प्रतिनिधि बैजनाथ सिंह यादव, कोलारस नगर पंचायत के अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, अन्नी शर्मा, केशव सिंह तोमर, विजय शर्मा, रामकुमार शर्मा, इब्राहिम खांन, श्रीप्रकाश शर्मा, रामकृष्ण मित्तल, पदम चौकसे, वासिद अली, आकाश शर्मा, विजय चौकसे, विवेक अग्रवाल, केएल राय,निर्भय सिंह हीरा, सिद्धार्थ लढ़ा, संजय गुप्ता, मुकेश जैन, इस्माईल खां सहित अनेक कांग्रेस नेता मौजूद थे।  

ज्ञापन लेने के लिए कांग्रेसियों ने कलेक्टर को बुलाया था, लेकिन उनके स्थान पर एडीएम नीतू माथुर उनके प्रतिनिधि की हैसियत से ज्ञापन लेने के लिए आईं। इस पर कोलारस विधायक रामसिंह यादव भडक गए और कहां जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा व्यवहार ठीक नही है। 

बताया जाता है कि रामसिंह यादव का आक्रोश इतना ज्यादा था कि वह शब्दो का प्रयोग करने लगे जो प्रकाशित नही किए जा सकते। काग्रेंसियो ने रामसिंह का दद्दा को समझाबुझाकर शांत किया। दद्दा के भडकने की बात कलेक्टर के चैंबर तक भी पहुंच चुकी थी। बाद में कलेक्टर ने पांच कांग्रेस नेताओं को चर्चा करने के लिए अपने चै बर में बुलाया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!