शिवपुरी। गोपालपुर थाना क्षेत्र की रेलवे क्रॉसिंग से कल हुई सशस्त्र लूट के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने इस डकैत गिरोह के खिलाफ सर्चिंग अभियान छेड़ दिया है।
बकौल गोपालपुर थाना प्रभारी श्याम सिंह जादौन यह गिरोह मवेशी चोर प्रतीत हो रहा है। जमोनिया, खाड़ा खदान, भरका नाला, डेंडरी, बेडरी सहित अन्य जंगल में गिरोह की घेराबंदी के लिए सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस सर्चिंग अभियान में सतनवाड़ा, सुभाषपुरा, बैराड़ सहित एसएएफ का बल भी जंगल में उतारा गया है।
उल्लेखनीय है कि मकर संक्रांति की सुबह 10 बजे सेंवढ़ा निवासी सुनील शर्मा पुत्र भगवंत शर्मा अपनी माँ पुष्पा और चचेरे भाई मनीष शर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर घर से कींजरी वाली माता मंदिर पर दर्शन हेतु जा रहा था इस दौरान सात सदस्य सशस्त्र गिरोह ने सुनील शर्मा और उसके परिजनों पर हमला बोलते हुए उनके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दे दिया था।
इस घटना के बाद यह गिरोह जमोनिया के जंगल में कूद गया था। पुलिस अब इस गिरोह की घेराबंदी में जुट गई है और पुलिस का फोकस जमोनिया का जंगल सहित आसपास का इलाका बताया जा रहा है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।