बदरवास/शिवपुरी। बदरवास के ग्राम छपरा में बीती शाम दो भाईयो में रूपयों के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इस घटना में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गर्दन पर हसिए से वार कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रात को ही घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी आज दोपहर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी हत्यारोपी भाई के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक छपरा निवासी होल सिंह पुत्र भूलिया भिलाला गुरूवार को बदरवास में 30 क्विंटल ज्वार बेचने आया था। ज्वार बेचकर वह 30 हजार रूपए लेकर घर पहुंचा तो उसी पैसे के बंटवारे को लेकर होल सिंह का अपने बड़े भाई नवल से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नवल ने होल सिंह की गर्दन पर हसिए से वार कर दिया।
इस घटना में होल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। आज दोपहर उपचार के दौरान होल सिंह ने अपना दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की पड़ताल शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।