पिछोर। जिले के पिछोर तहसील में नगर में स्थित पुलिस थाने के पास पोस्ट ऑफिस कार्यालय के पीछे दीवार के पास आज सुबह एक अधजली अवस्था में एक 7 माह का बालिका का भ्रूण पड़ा मिला।
बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात कलयुगी मां ने कपड़े में रखकर उस बच्चें में आग लगाकर साक्ष्य मिटाने की पूरी कोशिश की है।
मामले की जानकारी किसी अज्ञात ने डायल 100 लगाकर पुलिस को दी जिस पर से मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो किसी अज्ञात महिला ने अपने बुरे कर्मो को छिपाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।