गड़रिया गैंग का राशन और हथियार देने जा रहे डकैत सरगना के पिता-भाई गिरफ़्तार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। गड़रिया गैंग का फिर जिंदा करने वाले 30 हजार के ईनामी डकैत चंदन गड़रिया के पिता और ााई को गैंग को रसद और हथियार पहुचाने  के आरोप में शिवपुरी पुलिस ने आज गिर तार करने की खबर आ रही है।

कोलारस पुलिस को बीती रात सूचना मिली थी कि डकैत सरगना चंदन गड़रिया का पिता जुझार सिंह गड़रिया निवासी मामोनीकला एवं उसका भाई रामनिवास हथियार एवं राशन लेकर बीसभुजी माता के जंगल से होता हुआ गऊखोय के जंगल में जा रहे हैं।

 इस सूचना पर से एसपी मो. यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में चार पुलिस पार्टी बनाकर बीसभुजी के जंगल एवं पहाडिय़ा को घेर लिया। जैसे ही चंदन का पिता एवं भाई कंधों पर बड़े-बड़े थैले लेकर तालाव के पास से गुजर रहे थे वहीं घात लगाए बैठे पुलिस पार्टी ने दोनों को दबोच लिया। 

तलासी लेने पर जुझार सिंह के पास से 135 बोर बंदूक के 10 जिंदा कारतूस एवं रामनिवास की जेब से 512 बोर के जिंदा कारतूस सहित थैलों में लगभग 20 किलो दाल, चावल एवं आटा एवं स्पेशल शेर छाप बीड़ी के विण्डल माचिस पुड़ा नग 10 मिर्च मशाले बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!