मुन्नालाल और जनसमस्याओ को लेकर कांग्रेस सौंपेगी चेतावनी ज्ञापन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कांग्रेस अपने नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह के बचाव में सामने आ रही है। मुन्नालाल के समर्थन में रैली निकालकर ज्ञापन सौंपने के लिए कांग्रेस अन्य जनसमस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगी। जिनमें मुन्नालाल के विरूद्ध एफआईआर वापस लेने सहित ट्यूबवैल खनन पर रोक हटाने की मांग भी शामिल है। 

इसके पूर्व कांग्रेस ने जिला कार्यालय पर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन मनाया और कार्यकर्ताओं को इस अवसर पर मिष्ठान का वितरण किया गया। 

सांसद प्रतिनिधि और कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 2 जनवरी शनिवार को दोपहर 1  बजे कलेक्टर शिवपुरी को कार्यकर्ताओं के साथ की जा रही दमन कार्य नीति, किसानों को सिंचाई हेतु ट्यूबवेल खनन एवं गहरीकरण पर लगाई रोक तथा नगरपालिका की राशन कार्ड शाखा द्वारा दोहरे राशनकार्ड के नाम पर किये गये घपले अनियमिततायें की उच्च स्तरीय जॉंच की मॉंग को लेकर जिला कांग्रेस चेतावनी ज्ञापन सौंपेगी। 

आज की बैठक में पूर्व बैंक अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, गणेश गौतम, लक्ष्मीनारायण धाकड, रामकुमार शर्मा, अनिल उत्साही, खलील खान, सांसद प्रतिनिधि, अनिल चौहान, पदम चौकसे, सिद्वार्थ लडा, सोलंकी, इरशाद पठान, जिला महामंत्री के.एल.राय, पुनीत शर्मा, प्रहलाद यादव, मुकेश जैन, गिर्राज शर्मा, विनय झा, शैलेन्द्र टेडिया, विजय चौकसे, हरीश सटीक, जसराम धाकड, सोनू जैन, वीरेन्द्र जैन, बंटी शर्मा, राजीव शर्मा, महेन्द्र सिंह खतौरा, जावेद कुर्रेशी, मुस्ताख चाचा, शेख इस्तियाक, अतुल शर्मा, आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!