कलेक्टर ने किया सिद्धेश्वर मंदिर के जीर्णोद्वार एवं सौंदर्यकरण कार्य का किया अवलोकन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिला कलेक्टर राजीव दुबे ने आज सिद्धेश्वर मंदिर के किए जा रहे जीर्णोद्वार एवं सौंदर्यकरण कार्य का अवलोकन कर प्रांगण में साफ-सफाई रखने के विशेष निर्देश दिए। 

उन्होंने मंदिर के आसपास किए गए अतिक्रमण को भी हटाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मु य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के.मौर्य, अपर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर, डिप्टी कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, सिद्धेश्वर मंदिर के प्रबंधक श्री गिरीश मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 

जिला कलेक्टर श्री दुबे ने अधिकारियों के साथ मेला प्रांगण एवं सिद्धेश्वर मंदिर परिसर का अवलोकन कर जीर्णोद्वार एवं सौंदर्यकरण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने धर्मशाला के जीर्णोद्वार कार्य के साथ-साथ एक माह तक आयोजित होने वाले सिद्धेश्वर मेला के बारे में भी जानकारी ली। 

उल्लेखनीय है कि वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार, सार्वजनिक उपक्रम, खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया की मंशा के अनुरूप शिवपुरी नगर का प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर का कायाकल्प किया जाकर मंदिर का पुराना बैभव प्राप्त किया जाएगा। 

यह कार्य दो चरणों में होगा। जिसमें मंदिर के जीर्णोद्वार एवं सौंदर्यकरण कार्य पर 25 लाख रूपए की राशि और मंदिर की धर्मशाला का जीर्णोद्वार कर उसके आधुनीकरण पर 25 लाख रूपए की राशि खर्च की जाएगी। 

मंदिर का मु य द्वार एवं सामने का भाग धोलपुर के लाल पत्थर से सौंदर्यकरण किया जाएगा। मंदिर में श्रृद्धालुओं को दर्शन के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विधिवत रूप से आने एवं जाने के द्वार बनाए जाएगें। 

मंदिर के प्रांगण में बने कुण्ड का भी जीर्णोद्वार का कार्य किया जाएगा। प्रथम चरण में यज्ञ शाला का नवीनीकरण एवं सौंदर्यकरण और मु य द्वार का फर्श का कार्य किया जाएगा। 

जिसमें सौंदर्यकरण का कार्य शुरू हो गया है। मु य द्वार एवं छज्जों का सौंदर्यकरण एवं जीर्णोद्वार का कार्य, छत्री रोड से मु य द्वार तक पेवर ब्लॉक सड़क एवं नाली निर्माण एवं द्वितीय चरण कार्य के तहत गर्भ ग्रह का विस्तार, कार्य एवं सौंदर्यकरण, धर्मशाला का जीर्णोद्वार एवं दूसरी मंजिल पर नवीन कक्षों का निर्माण किया जाएगा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!