रात के अधेंरे शुरू हो जाता है बोल्डर,मुरम और रेत का काला कारोबार

Updesh Awasthee
0
कोलारस। जिले के कोलारस तहसील में वर्तमान रात के अधेंरे में  अवैध बोल्डर मुरम और रेत का काला कारोवार शुरू हो जाता है। बताया जा रहा है कि दिन में ग्रामीण और जंगल क्षेत्र में अबैध उत्खन्न का कार्य जोरो पर किया जाता है,और रात में परिवहन। 

जानकारी के अनुसार विगत कई दिनो से ग्राम पचावला, भड़ोता, पचावली, साखनोर ग्रामो में सिंध नदी का सीना चीर बजरी निकाली जा रही है। रोज लगभग 10 से 20 टोली रोज बजरी बोल्डर का अवैध तरीके से उत्खनन कर शासन को हजारो का चूना लगाया जा रहा है। 


ज्याादतर ट्रेक्टर और ट्रोली सुबह 8 बजे से पहले या रात को 8 बजे के बाद शहर में प्रवेश करते है। जिससे आम नागरिको के नजर में यह काला कारोबार कम नजर आए। 

बताया यह भी जा रहा है कि फोरेस्ट क्षे से अवैध बोल्डर औरह मुरम भी फोरेस्ट  क्षेत्र से किया जाता है। यह सैकडो ट्रोली अवेध बोल्डर और मुरम का खनन सीना तानकर किया जाता है। 

और चौडे में इनका परिवहन किया जाता है। बार-बार इस काले कारोबार की शिकायत की जाती रही है परन्तु प्रशासन कोई कार्यवाही नही करता है। बताया जा रहा है कि विभाग को हर माह इस काले कारोबार को न देखने का लाखो रूपए बाटा जा रहा है। 

इस कारण ही यह बोल्डर और मुरम के ट्रेक्टर ट्रोली सरकारी नियमो को अपने टायरो के नीचे रौदंते निकलते है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!