शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम छपरा कनेरा में विगत दिवस दो भाईयों के बीच रूपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया जिसमें बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर हशिये से हमला बोल दिया।
इस घटना में फरियादी छोटे भाई के पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 324, 294, 506 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी होल सिंह भिलाला पुत्र भुलिया भिलाला निवासी छपरा कनेरा बीते 30 दिस बर को घर में रखी अपनी 3 क्विटंल ज्वार बेचकर घर वापस आया था।
जहां उसके बड़े भाई नवल सिंह भिलाला ने उसे रोक लिया और उससे आधे रूपयों की मांग करने लगा जिस पर फरियादी होल सिंह ने रूपये देने से इन्कार कर दिया तो आरोपी ने उसे गालियां देते हुए घर में रखे हंशिये से हमला बोल दिया। जिससे फरियादी के पैर में गंभीर चोट आई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।