एसपी ने जंगल में मनाया नववर्ष, गड़रिया गैंग की सर्चिंग में जुटा पुलिस बल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सीताराम रेवाड़ी के अपहरण के बाद सुर्खियों में आया चंदन गड़रिया गैंग के खात्मे के लिए पुलिस अधीक्षक मो. युसुफ कुर्रेशी ने एडी चोटी का बल लगा दिया है।

और वह एडी टीम के साथ नववर्ष के अवसर पर सर्चिंग करते रहे। जहां उन्होंने जंगल में नववर्ष मनाया। पुलिस अधीक्षक को विश्वास है कि उनकी मेहनत जल्द ही रंग लायेगी और वह गड़रिया गैंग का सफाया करने में सफल होंगे।

विदित हो कि चंदन गड़रिया और उसकी प्रेमिका चंदा गड़रिया पर हाल ही में पुलिस विभाग द्वारा इनाम की घोषणा की गई है। चंदन गड़रिया पर जहां ईनाम बढ़ाकर 30 हजार रूपए कर दिया गया है वहीं चंदा गड़रिया पर दस हजार रूपए का ईनाम किया गया है। 

इसके बाद से ही पुलिस लगातार गैंग की सर्चिंग में जंगलों में उतर गई है। वहीं आईजी की विशेष फोर्स क्यूआरएस जंगलों में कूंद गया है। बीती रात्रि पुलिस अधीक्षक नेे अपने बल के साथ करमई, लोटना, सुनाजबीरा और बलारी बाली माता के जंगलों में सर्चिंग की और जंगल में ही नववर्ष मनाया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!