अमोला। कस्बे के ग्राम सलैया निवासी एक युवक ने आज शाम को पानी भरने के विवाद को लेकर अपने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इस घटना में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए करैरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी भाई पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सलैया निवासी लखन पुत्र अ खु जाटव का आज शाम अपने छोटे भाई पवन से कुए से पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पवन ने लखन के ऊपर कुल्हाड़ी से वार कर उसे घायल कर दिया। बाद में लखन को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।