दरोगा की दंबगई आम रास्ते को खुदवा डाला, ग्रामीणो को परेशानी

Updesh Awasthee
0
बैराड। जिले की  बैराड़ तहसील के अंतर्गत आने वाले गोवर्धन पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी द्वारा थाने के पास से गोवर्धन गांव एवं अन्य गांव को जाने वाले आम रास्ता खरंजा एवं रास्ते में जेसीबी से गहरी नाली खुदवाए जाने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। 

ग्रामीणों का कहना है कि थाना प्रभारी द्वारा गांव के लिए जाने वाले तीस वर्ष पुराने रास्ते एवं खरंजे को नाली खुदवाकर बंद कर दिया है। 

जबकि यह क्षेत्र पुलिस स्टेशन की सीमा में नहीं आता है। ग्रामीण भूपेन्द्र तोमर, घनश्याम तोमर,मखनू रजक, ने बताया कि थाने के उत्तर दिशा में ग्रामीणों को आने जाने का वर्षो पुराना खरंजा एवं आम रास्ता है। 

दक्षिण में हर्रई, गुरीच्छा, सिलपरी, आदि गांव को जाने वाला रास्ता है। ग्रामीणों एवं सरपंच ने उक्त रास्ते को नक्शे में दिखवाने एवं थाने की सीमा हेतु जब पटवारी को बुलाया तो थाना प्रभारी ने पटवारी से एसडीएम का आदेश लाकर रास्ता बताने की बात कहकर मौके से भगा दिया। 

जिस कारण ग्रामीणों को उक्त रास्ता बंद होने से अपने वाहन मवेशी ले जाने एवं पैदल चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। थाना प्रभारी जयसिंह यादव उक्त रास्तों को थाने के बीच से होकर जाना बता रहे हैं, जबकि ग्रामीण थाने की जमीन शासकीय खसरे में अलग अलग दो नंबरों की बता रहे हैं। 

ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मौके पर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!