शिवपुरी। शुक्रवार दोपहर 1 बजे महल रोड पर कलेक्टर राजीवचंद्र दुबे की सफारी गाड़ी की टक्कर से पदम सिंह निवासी बांसखेड़ी की बाइक का साइड ग्लास टूट गया।
बाइक सवार ने गाड़ी का पीछा किया और कलेक्टोरेट के आगे कार के आगे बाइक खड़ी कर गार्ड से हर्जाना मांग लिया। काफी देर की बहस के बाद गार्ड ने बाइक सवार को समझाकर चलता कर दिया। खास बात यह है कि कार में कलेक्टर बैठे थे, लेकिन उन्होंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया।
बताया गया है कि कलेक्टर सिद्धेश्वर से कलेक्टोरेट लौट रहे थे। राजेश्वरी रोड बंद होने के कारण महल रोड से उनकी सफारी गाड़ी निकली। इसी दौरान साइड से गुजर रहे पदम सिंह की बाइक में कार का बंपर लग गया, जिससे बाइक का साइड ग्लास टूट गया।
कलेक्टर की गाड़ी चला रहे ड्राइवर ने जब कार नहीं रोकी तो बाइक सवार ने कलेक्टोरेट तक उसका पीछा किया। अंत में कार के आगे बाइक लगाकर नुकसान का हर्जाना मांग लिया। कार से कलेक्टर तो नहीं उतरे, गार्ड ने पदम सिंह को समझाया। इस दौरान दोनों में बहस भी हुई। हालांकि कलेक्टर राजीव दुबे का कहना है कि दुर्घटना जैसी कोई बड़ी बात नहीं थी। बातचीत कर मामला सुलझ गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।