शिवपुरी। जिले के आमोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सलैया होटल के पास एक युवक बुलेरो चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 एक का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी बल्लू पुत्र खेमराज लोधी उम्र 28 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई बुलेरो क्रमांक एमएच 02 टीसी 0894 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सुरेश उम्र 30 निवासी बड़ौदी ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।