शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि आज शाम को पर्यटक स्थल छत्री पर एक युवक अपनी गर्लफ्रेड के साथ घुम रहे थे। तभी वहां अचानक बजंरगी आ धमके और युवक मारपीट कर दी।
जानकारी के अनुसार जिले के एक कस्बे का युवक अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने छत्री लेकर आया और वहां दोनो छत्री पर घुम रहे थे। बताया गया है इस जोड़े को हाथ-हाथ डाले छत्री को निहारते एक बजरंगी ने देख लिया। जानकारी यह भी मिल रही है कि इस बजंरगी ने फोन कर अपने और साथियों को छत्री पर बुला लिया और इस प्रेमी जोडे को परेशान करते हुए। युवक की कुटाई शुरू कर दी।
उक्त युवती के साथ बंजरगियों ने बदसलूकी की। इससे भी बजरंगियों का मन नही भरा तो उस युवक को सिद्वेश्वर पर अपने ऑफिस पर उठा लाए और वहां भी इसके साथ मारपीट की।
बताया गया है सिद्वेश्वर पर किसी नागरिक ने डायल 100 को भी फोन किया परन्तु 5 मिनिट में पहुचंने का दावा करने वाली डायल 100 आजीवी वैन 30 मिनिट तक भी नही पहुंची। तमाशा देख रही भीड ने बड़ी मुश्किल से इस युवक को बजरगिंयो से आजाद कराया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।