पोलिंग बूथ तक मजबूती से कार्य करेगी आप पार्टी : एड.पीयूष शर्मा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। संगठन के साथ कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पोलिंग बूथ तक आप पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करेगी। इसके लिए हरेक आप कार्यकर्ता जमीन स्तर से जुड़कर इस अभियान को पूर्ण करने में अपनी भागीदार निभाएगा। 

आप कार्यकर्ताओं को सक्रियता से कार्य करने का आह्वान कर रहे थे आप पार्टी के जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा जो स्थानीय संयोजक निवास आदर्श नगर पर आप कार्यकर्ताओं की बैठक को अध्यक्षता की आसंदी संबोधित कर रहे थे। 

इस दौरान अशोकनगर पर्यवेक्षक भूपेन्द्र विकल भी मौजूद थे जिन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। इस बैठक में पं.पुरूषोत्तम तिवारी,रोहित दुबे, हिमांशु शर्मा, जितेन्द्र ओझा, शुभम झा, किशन अग्रवाल, सौरभ भदौरिया, धर्मेन्द्र बाथम, सुमित शर्मा, शंकर लोधी, मुकेश लोधी सहित अन्य आप कार्यकर्ता मौजूद थे। 

10 मतदान केन्द्र पर एक सर्किल तो 120 मतदान केन्द्रों पर एक सेक्टर प्रभारी होंगे नियुक्त 
बैठक में मौजूद आप कार्यकर्ताओं ने संगठन को मतदान केन्द्रों पर 10 कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़कर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस प्रकार से 10 मतदान केन्द्रों पर एक सर्किल प्रभारी की नियुक्ति की घोषणा की गई। 120 मतदान केन्द्रों पर एक सेक्टर प्रभारी की नियुक्ति की जावेगी। 

आप कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आज सौंपेंगें ज्ञापन
बैठक में जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा ने मप्र सरकार के नीमत शहर के जिला प्रशासन की कड़े शब्दों में निंदा की। जहां आप कार्यकर्ताओं द्वारा लोकतंत्र के अधिकार स्वरूप भ्रष्टाचार विरोध किया जा रहा  था जिसे स्थानीय पुलिस व प्रशासन ने अपनी हठधर्मिता दिखाते हुए आप कार्यकर्ताओं को गिर तार किया जो कि निदंनीय कार्य है।

हम इस घटना का विरोध करते है। इस संबंध में आप कार्यकर्ता 4 जनवरी सोमवार को दोप.2 बजे प्रदेश के मु यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर शिवपुरी को ज्ञापन सौंपकर इस कार्यवाही का विरोध करेंगें।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!