पिछोर-थानान्तर्गत आने वाले ग्राम बदरवास में गगन ट्रेवल्स की एक बस ने बाइक सवार को टक्कर दे मारी जिससे बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार आज शाम काशीराम पुत्र हरनाम केवट उम्र 29 वर्ष निवासी मनपुरा बाइक से अपने गांव से पिछोर की ओर जा रहा था तभी शिवपुरी से पिछोर की ओर आ रही गगन ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 33 पी 0286 के चालक ने तेजी एवं लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवार युवक में जोरदार टक्कर दे मारी जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।