शिवपुरी । मनरेगा योजना अंतर्गत जिले में खेत सड़क योजना के तहत स्वीकृत निर्माण कार्य पर मजदूरों से कार्य न कराया जाकर जेसीबी मशीन से कार्य कराने पर जनपद पंचायत करैरा के ग्राम पंचायत सेमरा सचिव शैतान सिंह गुर्जर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
मनरेगा अधिनियम 2005 में निहित निर्देशों की अवहेलना की जाकर मजदूरों को रोजगार से वंचित रखे जाने पर, म.प्र.पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3(1)(एक)(दो)(तीन) का पालन न करने एवं नियम 23 के प्रावधान अनुसार म.प्र.पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के तहत ग्राम पंचायत सेमरा सचिव शैतान सिंह गुर्जर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।