पोहरी विधायक के लोकापर्ण समारोहो पर पोहरी के जनप्रति निधि ने उठाई अपत्ति

Updesh Awasthee
0
पोहरी। पोहरी के विधायक के लोकापर्णाे समारोह पर पोहरी के जनप्रतिनिधियो ने उपत्ति उठाना शुरू कर दी है। जनता द्वारा चुने गये जनप्रतिनिधियों का नाम शिलापट्टिकाओं से तो गायब ही है उन्हे कार्यक्रम में बुलाने की भी जहमत संबंधित विभाग द्वारा नहीं की जा रही है इससे नाराज होकर जनपद शिक्षा समिति अध्यक्ष अरविंद धाकड ने मोर्चा खोल दिया है तथा संबंधित अधिकारियों को अपना विरोध दर्ज कराया।

जानकारी के अनुसार पोहरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक प्रहलाद भारती द्वारा शिलान्यास एवं लोकार्पण के कार्यक्रम किये जाते रहे हैं परंतु पोहरी जनपद पंचायत के अध्यक्ष प्रद्यु न वर्मा एवं उपाध्यक्ष अरविद चकराना को भी इन कार्यमों में आमंत्रित नहीं किया जाता है। 

ऐसे ही परिच्छा हाईस्कूल में पीडब्ल्यूडी ने साढे उन्नीस लाख की लागत से अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया था जिसका बीते शुक्रवार के रोज पोहरी विधायक प्रहलाद भारती द्वारा लोकार्पण किया गया परंतु लोकार्पण कार्यक्रम में  शिक्षाधिकारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनपद शिक्षा समिति अध्यक्ष आदि की उपेक्षा की गई।

जिससे नाराज होकर पोहरी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एवं जनपद शिक्षा समिति प्रभारी अरविंद चकराना ने आरोप लगाया कि सरकार बीजेपी की है और पोहरी विधायक प्रहलाद भारती भी बीजेपी से हैं अत: उनके इसारों पर अधिकारी जनप्रतिधियिों की उपेक्षा कर रहे हैं।

अरविंद ने बताया कि उनके द्वारा पीडब्ल्यूडी विभाग के उपयंत्री आरएस गौड सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी आपत्ति दर्ज कराई है। जि मेदार अधिकारियों का कहना है कि हमारा उद्देष्य किसी की उपेक्षा करना नहीं था परंतु आगे से ध्यान रखा जायेगा और जनप्रतिनिधियों को पूरे स मान के साथ आगामी कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जायेगा।

पिछले काफी समय से विधायक के इशारों पर जनपद के प्रतिनिधियों की उपेक्षा की जा रही है जो कि जनता के बहुमत की उपेक्षा है, मैने इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया है अब यदि दोबारा हमारी उपेक्षा की गई तो विरोध भी बडे स्तर से किया जायेगा।
अरविंद धाकड, उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष शिक्षा समिति जपं पोहरी

मुझे उपाध्यक्ष महोंदय ने फ़ोन कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है मैं सुनिश्चित करूंगा कि आगे से कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को पूरे स मान के साथ आमंत्रित किया जाये। 
आरएस गौड, उपयंत्री पीडब्ल्यूडी पोहरी

क्या कार्यक्रम हुआ इसकी मुझे कोई सूचना नहीं दी गई और न हीं मुझे कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।
राजेश श्रीवास्तव, बीईओ पोहरी

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!