शिवपुरी। शिवपुरी और उसके आस-पास के क्षेत्रो मेें निकलने वाले सांपो को चंद सैकेंड में वश करने वाले वनविभाग के कर्मचारी नारायण प्रजापति को आज सतनवाडा में कोबरा सांप को पकड़ते समय कोबरा ने डस लिया है।
जानकारी के अनुसार आज सतनबाड़ा के रेंज में अत्यंत जहरीले माने जाने वाले कोबरा सांप को देखा गया। और वन विभाग के सांप पकडऩे के एक्सपर्ट नारायण प्रजापति को सूचना दी गई।
इस कोबरा सांप को पकडऩे के लिए नारायण प्रजापति ओर रेंजर दीपेश मांझी अपनी रेसक्यू टीम के साथ सतनवाडा रेंज पहुचें। नारायण प्रजापति ने इस कोबरा की खोज कर ली और इस वश में ाी कर लिया परन्तु इस कोबरा सांप को थैले मेें डालते हुए कोबरा ने नारायण प्रजापति की उंगली में डस लिया।
सांप के द्वारा काटे जाने पर नारायण प्रजापति को ईलाज के लिए अस्पताल नही ले जाया गया बल्कि उसे खुडा स्थित सांपो के काटे जाने का झाड फूक से ईलाज करने वाले राकेश रजक उर्फ राकेश सांप के यहां ले जाया गया है।
सांप के द्वारा काटे जाने पर नारायण प्रजापति का हालत गंभीर बताई जा रही है। और उसका झाड फूक और जड़ी बूटियो से ईलाज कर रहे राकेश सांप का कहना था कि मेरे ईलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है। राकेश के मुताबिक सांप के काटे जाने का ईजाज मेडि़कल सांईस में नही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।