खनियांधाना के डां. राहुल जैन बने गौरव, म.प्र. में किया प्रथम स्थान प्राप्त

Updesh Awasthee
0
खनियाधाना। खनियांधाना नगर के होनहार युवा चिकित्सक डॉ राहुल जैन ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी चयन परीक्षा में पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है । 

जानकारी के अनुसार मप्र सरकार द्वारा आयुष विभाग के अन्तर्गत आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के 722 पदों के चयन के लिए लिखित परीक्षा कराई गई थी जिसका परिणाम गत दिनों घोषित किया गया एवं साक्षात्कार के बाद चयन सूची जारी की गई जिसमें खनियांधाना के डां.राहुल जैन ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

डां. खनियांधाना के शिक्षक श्री छोटेलाल जैन के पुत्र हैं व इन दिनों मंदसौर में पदस्थ हैं । 

उनके चयन पर बधाई देने बालों में सतीश गुप्ता, राजकुमार जैन,सचिन मोदी,भानु चौधरी,प्रभात जैन, ऋषभ चौधरी,मनोज साव, अरविन्द सिंघई, राजू साव,सुरेंद्र कोठादार,विवेक मिठया, नरेन्द्र पुस्पत, अरविन्द गूडऱ,अनुराग जैन गूडऱ,धर्मेन्द्र गुप्ता और लकी जैन ने बधाई दी है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!