वीडियोकोच बस में डकैती की योजना बनाते 5 बदमाश गिरफ़्तार, 3 बाईके बरामद

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। एबी रोड़ से होकर गुजरने वाली वीडियो कोच बस में डकैती की योजना बनाने वाले लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने योजना बनाते हुए पकड़ लिया तो वहीं गिरोह के चार सदस्य अंधेरे का मौका पाकर फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों से घातक हथियार भी बरामद हुए है। 

पुलिस ने इन बदमाशों को पकड़कर इनसे हथियार जब्त किए व भागे हुए साथियों के बारे में जानकारी एकत्रित की। यह कार्यवाही जरिए मुखबिर की सूचना पर एसपी मो.युसूफ कुर्रेशी के निर्देश पर एएसपी आलोक कुमार द्वारा एसडीओपी जीडी शर्मा व कोतवाली टीआई संजय मिश्रा ने अपने पुलिस बल के साथ की। 

वीडियोकोच बस को लूटने की बना रहे थे योजना 
मामले का खुलासा करते हुए एएसपी आलोक कुमार ने बताया कि कत्थामिल के पास कुछ बदमाशों के द्वारा वीडियोकोच बस लूटने की योजना बनाने की जानकारी उन्हें जरिए मुखबिर के मिली थी। 

जिस पर एसडीओपी जीडी शर्मा व टीआई संजय मिश्रा ने उनि संजय बरैया, विजय पण्डौरिया, सउनि मुकेश शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, प्रआर लक्ष्मीनारायण, प्रमोद कुमार, रामदास, आर.सुरेन्द्र पाराशर, सत्यवीर, अजय शर्मा, अवतार सिंह, हृदेश पाराशर, भगवत चतुर्वेदी, मदन मोहन के साथ टीम बनाकर बदमाशों की घेराबंदी के निर्देश दिए।

 इस कार्यवाही पर एसडीओपी व टीआई ने पुलिस बल के साथ रात 1:40 बजे बताए गए स्थान कत्थामिल के मोड़ एबी रोड़ पर पहुंचे तो यहां बाण्ड्री के पीछे से छिपकर 8-9 बदमाश पाए गए जो बस को लूटने की योजना बना रहे थे। 

आधा दर्जन बदमाश पकड़े, चार भागे 
यहां पुलिस ने दबिश देकर पांच आरोपियों को पकड़ा जिसमें घनश्याम उर्फ लाली पुत्र प्रभुदयाल कुशवाह निवासी बड़ागांव जिला झांसी थाना टाकोरी, मोहनलाल पुत्र बाईसराम धाकड़ निवासी इन्दरगढ़ निवासी सुभाषपुरा, आबिद पुत्र आजाद खान निवासी नसरूल्ला कॉलोनी मोहना, असलम पुत्र खेरू मुसलमान निवासी डांडा मोहल्ला मोहना व रिंकू पुत्र विजय सिंह कुशवाह निवासी तिवारी मोहल्ला हवैली के पास मोहना को पकड़ा गया। 

जबकि इनके शेष चार साथी बुद्ध पुत्र हरिमोहन धाकड़ नि.मोहना, सूखा पुत्र हरजीत जाटव नि.दोरार थाना मोहना, सोनू पुत्र विजय कुशवाह नि.मोहना, सोनू पुत्र घनश्याम सेन नि.कमलागंज शिवपुरी अंधेरे का मौका पाकर भाग गए। इनसे पुलिस ने देशी कट्टा 315 बोर मय 2 जिंदा राण्ड बरामद भी किए। 

चोरी का जुर्म भी कबूला, 03 बाईक भी बरामद 
आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ में इन बदमाशों से वाहन चोरी की घटनाओं के बारे में भी जानकारी ली। जिस पर बीते 5-6 माह के भीतर 30 से 35 मोटरसाईकिल चोरी करना भी आरोपियों ने स्वीकार किया है जिनमें से 03 बाईक बरामद भी की जा चुकी है एवं इनसे भविष्य में काफी सं या में चोरी गए दो पहिया वाहन बरामदगी की संभावना है इस संबंध में पुलिस की कार्यवाही जारी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!