सीएम से वन-टू-वन चर्चा: पोहरी विधायक ने विकास रोडमैप की चर्चा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ वन-टू-वन चर्चा कार्यक्रम के तहत पोहरी विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान एवं क्षेत्र के विकास के रोड़मेप को लेकर गत दिवस सार्थक चर्चा की।

 पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष विकास की प्राथमिकताओ को रखते हुए प्रमुख रूप से पोहरी में कूनो नदी से प्रस्तावित जल आवार्धन के शीघ्र क्रियान्वयन एवं नगर पंचायत बैराढ़ में पेयजल हेतु पचीपुरा तालाब से जल आवार्धन योजना की स्वीकृति दिलाई जाकर शीघ्र क्रियान्वयन किये जाने का मुद्दा उठाया। साथ ही पचीपुरा में निर्माणाधीन 132 के.व्ही. विद्युत सबस्टेशन के काम को शीघ्र पूर्ण किये जाने पर जोर दिया।

मु यमंत्री से वन-टू-वन चर्चा में क्षेत्रीय विकास के प्राथमिकताओं के क्रम में विधायक प्रहलाद भारती ने शासकीय महाविद्यालय पोहरी स्नातक स्तर पर वाणिज्य एवं विज्ञान तथा स्नातकोत्तर स्तर पर एम.ए. कक्षाऐं मय पद के प्रारंभ किये जाने की पूरजोर मांग की साथ ही बैराढ़ में उच्च शिक्षा के लिये नवीन महाविद्य़ालय एवं तकनीकी शिक्षा के लिये आईटीआई प्रारंभ किये जाने की बात रखी।


 पोहरी में बालिकाओं की शिक्षा हेतु पृथक कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं बैराड़ में बालिकाओं की शिक्षा हेतु पृथक नवीन कन्या हाईस्कूल प्रारंभ किये जाने, बैराड़ नगर में खिलाडिय़ों हेतु स्टेडियम का निर्माण कराये जाने, ग्राम कैमई, झिरी व महादेव घाटी (बेहरदा) में नवीन पुलिस चौकी प्रारंभ कराये जाने का आग्रह प्रदेश की मुखिया से किया।

स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी हेतु ग्राम झिरी, भटनावर, सुभाषपुरा व मुढ़ेरी के उपस्वास्थ्य केन्द्रों का प्राथमिक स्वास्थ्य में उन्नयन करने व क्षेत्र की बहुप्रतिक्षित मांग नगरा से दुल्हारा मार्ग पर शीघ्र सड़क निर्माण कराये जाने एवं पार्वती नदी पर ग्राम खौदा, बीलवरामाता, बाघौदा, हर्रई, ऐंचवाड़ा, आदि गा्रमों में स्टॉप डेम निर्माण कराए जाने पर चर्चा हुयी।

 पोहरी को नगर पंचायत बनाये जाने पर भी चर्चा हुयी। साथ ही पोहरी विधानसभा क्षेत्र में गंभीर पेयजल संकट से भी मु यमंत्री को अवगत कराया। मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ विधायक प्रहलाद भारती की क्षेत्रीय विकास के विभिन्न विषयों पर चर्चा बेहद सार्थक रही।

 मु यमंत्री ने इन सभी विषयों पर प्राथमिकता के साथ क्रियान्वयन का आष्वासन दिया। विधायक प्रहलाद भारती ने मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रस्तावित एवं पूर्ण निर्मित विकास कार्यो के भूमिपूजन एवं लोकार्पण एवं क्षेत्रीय जनता-जनार्दन से संवाद के लिये पोहरी में प्रवास हेतु आमंत्रित किया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!