सुशील रघुवंशी सर्वसम्मति से चुने गए भाजपा जिलाध्यक्ष

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी ने आज एकता की एक अद्भुत और ऐतिहासिक मिशाल पेश की है। छह माह पहले अध्यक्ष बने सुशील रघुवंशी के पक्ष में पूरी पार्टी आज चुनाव अधिकारी जयसिंह कुशवाह के समक्ष एकजुट नजर आई। चुनाव प्रक्रिया से पहले श्री कुशवाह कह रहे थे कि वह तीन नामों का पैनल भोपाल भेजेंगे, लेकिन भाजपा की एकजुटता ने उन्हें विवश कर दिया।

 उन्होंने कहा कि अब उनकी ओर से सिंगल नाम भोपाल जाएगा। जिसकी भोपाल से अधिकृत घोषणा होगी। जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद सुशील रघुवंशी भावुक हो उठे और उनकी आंखों से अश्रुधारा बहने लगी। उन्होंने आंखें पौछते हुए अपने संबोधन में कहा कि पार्टी ने उनके प्रति जो विश्वास और भरोसा दिखाया है उसे वह कायम करने का प्रयास करेंगे और 2018 के चुनाव में भाजपा शिवपुरी जिले की पूरी पांच विधानसभा सीटों पर विजयश्री हांसिल करेगी। 

दो दिवसीय भाजपा चुनाव की प्रक्रिया आज पार्टी कार्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी जय सिंह कुशवाह की उपस्थिति में शुरू हुई। अपने संबोधन के पश्चात श्री कुशवाह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सलाह करना शुरू किया। नरवर मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र रावत ने सबसे पहले कहा कि जिलाध्यक्ष पद के लिए वह सुशील रघुवंशी को उपयुक्त समझते हैं और जो उनकी बात का समर्थन करना चाहे तो वह खड़े होकर अपना समर्थन व्यक्त कर सकता है।

 उनके इतना कहते ही सभी मंडलों के अध्यक्ष उठ खड़े हुए और उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष पद के लिए वह सुशील रघुवंशी की नियुक्ति चाहते हैं। इसके बाद निर्वाचित जिला प्रतिनिधियों ने भी उनके पक्ष में राय व्यक्त की। फिर क्या था प्रहलाद भारती, नरेन्द्र बिरथरे से लेकर, जगरामसिंह यादव, माखनलाल राठौर, वीरेन्द्र रघुवंशी, ओमप्रकाश खटीक, ओमप्रकाश शर्मा गुरू, धैर्यवर्धन शर्मा, अजय खैमरिया सहित लगभग सभी वरिष्ठ नेताओं ने सुशील रघुवंशी के पक्ष में अपनी राय दी। 

पूरी पार्टी को अपने पक्ष में एक जुट खड़ा देखकर सुशील रघुवंशी भावुक हो उठे। निर्वाचन अधिकारी श्री कुशवाह ने पूछा की श्री रघुवंशी के अलावा और कोई नाम है क्या तो हर ओर से जवाब नकारात्मक मिला। इसके बाद श्री कुशवाह ने घोषणा की कि शिवपुरी से सिंगल नाम सुशील रघुवंशी का जाएगा। उन्होनें शिवपुरी भाजपा की सराहना करते हुए कहा कि उसने एक मिशाल कायम की है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!