पुलिसिया कार्यवाही के बाद कांग्रेस भी कर सकती है नपाध्यक्ष मुन्ना के खिलाफ कार्यवाही

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। संकेत मिल रहे हैं कि नपाध्यक्ष श्री कुशवाह के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होने के बाद कांग्रेस उनके विरूद्ध कार्यवाही करने का मन बना रही है। सूत्र बताते हैं कि श्री कुशवाह को या तो पार्टी से निलंबित किया जाएगा। अथवा उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। 

सांसद प्रतिनिधि हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि इस मामले में सांसद सिंधिया से मार्गदर्शन लिया जा रहा है तथा उनसे और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर इस मामले में कार्यवाही की जाएगी। श्री रघुवंशी ने स्वीकार किया कि श्री कुशवाह के विरूद्ध एफआईआर दर्ज होने से कांग्रेस को भी काफी नुकसान हुआ है। 

नपाध्यक्ष कुशवाह पर आरोप है कि पात्र न होने के बाबजूद उन्होंने बीपीएल राशन कार्ड बनबाया। इसके अलावा उनके पास एपीएल राशन कार्ड भी है। मामला उजागर होने के बाद प्रशासन ने जांच का आदेश एसडीएम नीतू माथुर को सौंपा और जांच अधिकारी ने इस मामले में श्री कुशवाह सहित सीएमओ कमलेश शर्मा, भाजपा नेताओं आदि के कथन लिये। 

जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि श्री कुशवाह के निर्देश पर नगर पालिका के रिकार्ड में काटा छांटी की गई। इस मामले में सीएमओ कमलेश शर्मा के कथन निर्णायक साबित हुए। जिन्होंने अपने बयान में कहा कि श्री कुशवाह के दोनों बीपीएल राशन कार्ड नगर पालिका के रिकार्ड में जीवित है।

 और जिस बीपीएल राशन कार्ड को निरस्त कराने की बात श्री कुशवाह कर रहे हैं उसका नगर पालिका के रिकार्ड में कोई उल्लेख नहीं है। इस मामले में जांच अधिकारी ने श्री कुशवाह को दोषी प्रमाणित मानते हुए उनके विरूद्ध कार्यवाही की अनुशंसा की।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!