दमाद ने पत्नि और सास को जिंदा फूंका, 8 लोगो पर मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम गहलौनी मे बीती रात्रि पीडि़ता भोटू बाई के पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर ससुराल में रह रही अपनी पत्नि और सास को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। इस घटना में आरोपी की पत्नि की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे डॉक्टरों ने ग्वालियर रैफर कर दिया है। 

आरोपियों ने इस घटना को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि भोटू बाई अपनी ससुराल जाने के लिए राजी नहीं थी और उसने कल लेने आये अपने ससुरालीजनों से ससुराल जाने से इन्कार कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में पति सहित ससुर, जेठ, देवर सहित अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ धारा 307, 336, 34 भादवि का प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़ता भोटू बाई का विवाह दो वर्ष पूर्व ग्राम बछौरा के रहने वाले शैतान सिंह के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही उसका पति अपने परिवार के साथ मिलकर उसकी मारपीट करता था। 

जिससे तंग आकर वह चार माह पहले अपने मायके ग्राम गहलौनी आ गई थी और वह ससुराल जाने के लिए राजी नहीं थी, कल उसका पति शैतान पुत्र धनीराम परिहार अपने पिता धनीराम, भाई नवाब परिहार और जण्डेल, दादा छप्पू सहित मोहर सिंह, मोनू धाकड़ और पप्पू के साथ उसे लेने के लिए ससुराल गया था।

 लेकिन भोटू बाई ने ससुराल जाने से इन्कार कर दिया जिससे आरोपीगण और भोटू बाई के मायके पक्ष के बीच झगड़ा हो गया। तभी आरोपियों ने भोटू बाई और उसकी माँ सुखिया बाई पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। 

इस घटना में भोटू बार्ई और उसकी माँ सुखिया बाई का शरीर बुरी तरह झुलस गया। जहां दोनों को जिला चिकित्सालय में लाया गया। डॉक्टरों ने भोटू बाई की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रैफर कर दिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!