व्हाट्सएप:टीआई की शिकायत पर जिंप कर्मचारी पर मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोलारस थाना टीआई अवनीश शर्मा की शिकायत पर से जिला पंचायत शिवपुरी में पदस्थ वाटरसेड टीम मेंबर बीडी शर्मा पर साम्प्रदायिक माहौल खराब करने वाली पोस्ट को लेकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी बीडी शर्मा के खिलाफ धारा 153 ए, (1) का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलारस के नीरज योगी ने व्हाट्सएप साईड पर एक ग्रुप बनाया जिसमें कोलारस टीआई अवनीश शर्मा सहित आरोपी बीडी शर्मा भी ग्रुप के सदस्य हैं। बीती 24 अप्रैल को रात्रि करीब 9:15 बजे बीडी शर्मा ने अपने मोबाईल नंबर 9713974410 से एक पोस्ट डाली जिसमें पाक अधिकृत कश्मीर में तिरंगे के ऊपर गाय को काटना दर्शाया गया है। 

आरोपी बीडी शर्मा ने डाली गई पोस्ट में चेतावनी देते हुए लिखा है कि गौ माता का दूध पिया है इस पोस्ट को पूरे भारत में फैला दो। इस पोस्ट को कोलारस टीआई द्वारा पढ़ा गया। जिससे उन्हें लगा कि डाली गई पोस्ट साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ सकती है और टीआई श्री शर्मा ने इसे अपराध मानते हुए थाने में शिकायत दर्ज करा दी। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है. 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!