शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम सढ़ में विगत दिवस घर में घुसे एक चोर को मकान मालिक और उसके परिजनों ने चोर को चोरी करने से पहले ही पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई लगा दी।
बाद में चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 457 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 24-25 की रात्रि ग्राम सढ़ में रहने वाले गजेन्द्र पुत्र गोविन्द सिंह रावत अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे तभी एक चोर मुकेश पुत्र बाबूलाल परिहार घर में चोरी की नियत से घुस गया।
चोर के घर में घुसने की अहाट गजेन्द्र ने सुन ली और बड़ी सावधानी से उसने अपने पूरे परिवार के सदस्यों को जगा दिया और चोर को उन्होंने बड़ी सरलता से पकड़ लिया और उसकी धुनाई लगा दी। रात्रि में ही पुलिस को सूचना दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।