शिवपुरी। असंवेदनशीलता और मरीजों के प्रति दुव्र्यवहार के लिए चर्चित जिला अस्पताल प्रशासन आज एक बार फिर विवादों में घिर गया है। जिला अस्पताल में भर्ती एक 16 वर्षीय बालिका रचना पुत्री लखन धाकड़ ने डॉक्टरों की लापरवाही के कारण दम तोड़ दिया। रचना की मृत्यु के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया।
मृतिका के पिता लखन धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि रचना के सिर में पिछले दो-तीन दिन से दर्द था जिसका इलाज उन्होंने डॉ. रत्नेश जैन के घर पर कराया, लेकिन उसे आराम नहीं मिला तो डॉ. जैन आज सुबह रचना को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया। लखन धाकड़ का आरोप है कि भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने उस पर ध्यान नहीं दिया और उपचार के अभाव में उसकी मृत्यु हो गई।
विदित हो कि 23 नव बर इंदिरा कॉलोनी में रहने वाली एक महिला मंजू कुशवाह की डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मौत हो चुकी है। उस समय भी मृतिका के पति मनीष कुशवाह ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए थे इस घटना से भी अस्पताल प्रबंधन ने सीख नहीं ली और प्रबंधन का असंवेदनशील रवैया जारी रहा और इसी कारण आज एक बार फिर उपचार के अभाव में मासूम बालिका रचना की मौत हो गई।
इस पूरे मामले में डॉ. रत्नेश जैन आरोपों को नकार रहे हैं। उनका कहना है कि बालिका का पीएम कराया जाए जिससे ज्ञात हो सके कि रचना की मृत्यु लापरवाही के कारण हुई है या बीमारी से। लेकिन रचना के परिजनों पीएम कराने के लिए राजी नहीं हुए और रचना को लेकर वह अपने घर चले गए।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।