भाजपा मंडल अध्यक्षों का चुनाव पांच को

0
शिवपुरी। भाजपा संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसके लिए कल 4 दिस बर को एक महत्वपूर्ण भाजपा कार्यालय कोठी नंबर 1 पर आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात 5 दिस बर को जिले के सभी 15 मंडलों के अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों का निर्वाचन होगा। 

चुनाव प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी जयसिंह कुशवाह की निगरानी में संपन्न कराया जाएगा। शिवपुरी ग्रामीण मंडल सहित सभी 15 मंडलों में अलग-अलग चुनाव अधिकारी नियुक्त किए हैं जो अपने-अपने मंडलों में जाकर चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराएंगे। इस दौरान मंडल की स्थानीय समितियों के माध्यम से जिला प्रतिनिधियों का चुनाव भी किया जाएगा। 

मंडल अध्यक्षों सहित प्रतिनिधियों का चुनाव मतदान से न होकर आम राय से कराया जाएगा। कल आयोजित होने वाली बैठक में सभी मंडलों के निर्वाचन अधिकारियों के साथ-साथ मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि मोर्चा प्रमुख, पूर्व एवं वर्तमान विधायकों को संगठन ने आमंत्रित किया है। बैठक 4 दिस बर को दोपहर बारह बजे से प्रारंभ होगी।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!