शिवपुरी। संघ ने नाम पर अपनी दुकान चलाने वाले शिवपुरी के डीपीसी शिरोमणि अपने निलबंन का आदेश रूकवाने के लिए अलसुबह ही भोपाल पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि अपने इस निलबंन के आदेश को रूकवाने के लिए संघ की शक्ति को झोकने का प्रयास कर रहे है।
जैसा कि विदित है कि मंत्री महोदय के स्वागत के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की छात्राओ को शोपीस बनाकर खडा किया गया था। और इन खडी छात्राओ में से कक्षा 6 की दलित छात्रा को भूख के कारण चक्कर आने से बेहोश हो गई थी।
इस मामले को राज्य शासन ने संज्ञान में लेते हुए शिवपरी डीओ परमजीत सिंह गिल और डीपीसी शिरोमणि दुबे व कस्तुरबा गांधी बालिका छात्रावास तेन्दुआ की अधीक्षिका श्रीमति रेखा वर्मा को सस्पैंड कर दिया है।
इस निलबंन की खबर को सबसे पहले शिवपुरी समाचार डाट कॉम ने सबसे पहले प्रकाशित किया। अचानक इस निलबंन की खबर से रात में ही शिक्षा विभाग में जागरता हो गया।
अपने निलबंन की कार्यवाही को रूकवाने सघंम शर ा् गच्छामि का मंत्र जपने वाले डीपीसी रात में ही भोपाल को रवाना हो गए। और अल सुबह ही भोपाल पहुचने की खबरे आ रही है। और अपनी संघ भक्ति की पूरी शक्ति को अपने निलबंन को रूकवाने के लिए लगा रहे है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।