शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के खनियाधानां थाने में पुलिस अभिरक्षा में एक चोर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस इस युवक को चोरी के आरोप में पकड़ा था।
जानकारी के अनुसार खनियाधानां के व्यापारी मौहल्ले में कल दिन में एक मोटर साईकिल को चुराने के प्रयास में राजकुमार वशंकार उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पुरा को पुलिस ने गिर तार किया था।
बताया जा रहा है कि इस समय जिले में धडाधड हो रही बाईको के चोरी होने में अहम सुराग लग सकता था इस कारण पकडे गए चोर से पुलिस ने देर रात तक पूछताछ जारी रखी थी।
लेकिन सुबह अचानक खबर आई कि उक्त चोर की पुलिस अभिरक्षा में मौत हो गई । इस मामले में पुलिस का कहना है कि राजकुमार वंशकार की रात के समय तबीयत बिगड गई और उसकी शिवपुी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक एडीओपी पिछोर खनियाधानां खनियाधानां पहुंच चुके है।
इनका कहना है
मामला मेरे संज्ञान में आया है। इस मामले की जूडिश्यिल जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उस पर निलबंन की कार्यवाह की जावेगी।
पुलिस अधीक्षक मो.यूसुफ कुर्रेशी


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।