करैरा क्षेत्र की बलात्कार की पीडि़ता ने खाया जहर,मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की बलात्कार की पीडि़ता ने घटना के 2 दिन बाद जहर का सेवन कर लिया और उसकी मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार जिले के करैरा थाने के अतंर्गत आने वाले टोरियां गांव की रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती के साथ गांव में ही रहने वाले मातादीन केवट उम्र 22 वर्ष ने बलात्कार कर दिया था।

करैरा थाने में इस बलात्कारी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिर तार कर लिया। लेकिन युवती बलात्कार के बाद अवसाद की स्थिती में आ गई और आज रात में इस युवती ने गेहूं में रखने वाली गोलियों का सेवन कर लिया। 

बताया गया है कि उसकी मौत घर पर ही हो गई। परिजन उक्त युवती की लाश को करैरा थाने में लेकर पहुंचे लेकिन थाने ने पोस्टमार्टम के लिए शिवपुरी भेजने की कोई व्यवस्था नही की परिजन स्वंय ही अपने खर्चे पर अपनी लाडो की लाश शिवपुरी पीएम के लिए लेकर आए।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!