शिवपुरी। कल तक जो नेता एक-एक वोट के लिए एक-एक वोटर के चरण धोकर पी रहे थे और पैरो मे गिरकर अपने को जीतने के लिए आर्शीवाद की भीख मांग रहे थे। और जीतने के बाद सातो सुखो के वादे ाी कर रहे थे। लेकिन जीतने के बाद इस पार्षद की गुंडागर्दी देख शहर हैरान है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 9 शंकर कॉलोनी पेयजल संंकट से ग्रस्त है। नगर पालिका ने इस वार्ड के लिए दो टेंकर मुहैया किये हैं, लेकिन पार्षद आकाश शर्मा अपने मन पसंद लोगों को ही जल सप्लाई करता है। कल रात जब इस वार्ड में निवास करने वाले विष्णु सोनी ने पार्षद आकाश शर्मा से जल सप्लाई की मांग की तो पार्षद आकाश शर्मा ने पहले तो उसे गंदी-गंदी गालियां दी और यहां तक कहा कि पानी की जरूरत है तो नाली में पानी खूब आ रहा है। उसे पी लो जब विष्णु सोनी ने इसका विरोध किया तो आकाश शर्मा ने उसे ललकारते हुए जान से मारने की धमकी दी। अपमानित होकर विष्णु सोनी अपने घर आ गया। इसी बीच आकाश शर्मा अपने अन्य सहयोगियों के साथ विष्णु सोनी के मकान पर पहुंचा जहां उन्होंने मकान की तोड़ फोड़ की।
घर में रखी मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचाया तथा कमरों में घुसकर विष्णु सोनी तथा बलराम सोनी की जमकर धुनाई लगाई। जब उन्हें बचाने के लिए बलराम सोनी की पत्नि रजनी सोनी आई तो आरोपियों ने उस पर भी हमला बोलकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इसके बाद आरोपीगण जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में फरियादी विष्णु सोनी की रिपोर्ट पर पार्षद आकाश शर्मा सहित उसके तीन अज्ञात साथियों पर भादवि की धारा 451, 323, 294, 341 और 506 का मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक पार्षद आकाश शर्मा फरार बना हुआ था।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।