शिवपुरी। पुलिस थाना पिछोर में एक बाईक की टक्कर से तो दूसरी ओर थाना दिनारा में ट्रक की टक्कर से राहगीर घायल हुए है। इस मामले में घायलों की रिपोर्ट पर पुलिस ने तहरीर लेकर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
थाना पिछोर में फरियादी नाथूरा पुत्र मौजीराम जाटव उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम सेमरी ने शिकायत दर्ज कराई कि बीते रोज वह सेमरी से शाम 5 बजे अपने किसी काम से गांव से बाहर जा रहा था। तभी उसे आरोपी बाईक चालक महेश जाटव निवासी नीमबरी ने वाहन को तेज गति से चलाते हुए टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने नाथुरा की रिपोर्ट पर आरोपी बाईक चालक महेश के विरूद्ध अप.क्रं.667/15 पर धारा 279,337 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। वहीं दूसरी ओर थान दिनारा में फरियादी साबिर अली पुत्र जमालउद्दीन उम्र 40 वर्ष निवासी दतिया ने शिकायत दर्ज कराई कि वह सायं 4:30 बजे दिनारा रोड़ पर खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था।
तभी उसे आरोपी ट्रक क्रमांक डी.एल.09 एच.9322 के चालक ने वाहन को तेजी व अनियंत्रित रूप से चलाते हुए उसमें टक्कर मार दी। जिससे साबिर के यहां हाथ-पैर व अन्य जगह चोट आई है। साबिर की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध अप.क्रं.508/15 पर धारा 279,337 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।