महिला के साथ अभद्रता, मारपीट

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करैरा क्षेत्र में एक महिला के साथ पुराने विवाद के चलते आरोपी ने ना केवल महिला से अभद्रता की बल्कि उसके साथ मारपीट भी कर दी और मौके पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला ने पुलिस थाना करैरा में आरोपी के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध करा दिया। 

थाना करैरा में महिला राजाबेटी पत्नि रमेश जाटव उम्र 40 वर्ष निवासी बड़ौरा ने शिकायत दर्ज कराई कि बीते रोज 9 बजे के लगभग उसके घर के सामने पुराने विवाद के चलते रंजिश रखने वाले आरोपी गोपाल लोधी निवासी बड़ौरा ने महिला राजाबेटी के साथ विवाद किया और विवाद के बाद जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट कर दी।

 इस मारपीट के बाद महिला से अभद्रता कर उसका ब्लाउज तक फाड़ दिया। बाद में आरोपी मौके से महिला को जान से मारने की धमकी भी दे गया और महिला ने अपने साथ हुई घटना को लेकर पुलिस थाना करैरा में आरोपी गोपाल लोधी के विरूद्ध अप.क्रं.832/15 पर धारा 452,294,323,506,354,34 ताहि 3(1)10 एसएसीटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!