
बताया गया है कि इस विक्रय से वर्जित को बेच कर उसका वकायदा तहसील से नामातंरण भी कर दिया गया। जानकारी यह भी आ रही है कि ऐसी कई विक्रय से वर्जित भूमियो के कागजो में हेरा फेरी करके बेचने की सुगबुहाट आ रही है।
जानकारी के अनुसार बदरवास के गा्रम इमलोदा में कोला पुत्री मुल्ला ढीमर के नाम से भूमि सर्वे नंबर 45 रकवां 0.058 हैक्टेयर की खसरा नकल में स्पष्ट रूप से यह उल्लेख किया है। कि यह भूमि विक्रय से वर्जित है।
उक्त जमीन का क प्यूटर रिकार्ड में विक्रय वर्जित का स्पष्ट उल्लेख है। लेकिन इसकी रजिष्ट्री कराते समय जब क प्यूटर से नकल निकाली गई है। तो विक्रय से वर्जित लाईन को गायब कर दिया गया।
इसके बाद कोला ने जमीन की रजिष्ट्री रामश्री पत्नि भरत सिंह यादव निवासी इमलौदा के पक्ष में 13 जून को रजिष्ट्री करा दी। बताया गया है कि कोला ढिमर ने यह जमीन रामश्री को 7 लाख में बेची है।