शिवपुरी। राजस्थान के चरवाहे का अपहरण करने के बाद सनसनी फैलाने वाले डकैत चंदन गड़रिया गिरोह पर पुलिस ने पकड मजबूत करने के इरादे से इनाम की घोषणा कर दी है।
गिरोह सरगना चंदन पर 30 हजार से इनाम बढाने का प्रस्ताव आईजी के समक्ष पूर्व ही भेज दिया गया है गिरोह की महिला डकैत चंदा गड़रिया पर 10 हजार का इनाम घोषित हो गया है।
पुलिस कप्तान मोह मद यूसुफ कुर्रेशी ने रविवार को बताया कि जिन डकैतों पर इनाम घोषित किया गया है उनमें कल्लू पुत्र धनीराम गडरिया निवासी बडैराए्रश् पिछोर पर 10 हजार, बलवीर पुत्र परशुराम गड़रिया निवासी लोटना, अमोला पर 10 हजार, मोहन पुत्र अमान लोधी निवासी मामोनीखुर्द अमोला पर 10 हजार, भौजा पुत्र कलुआ गड़रिया निवासी सुनाज, कोलारस पर 10 हजार के इनाम घोषित किए गए हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।